वीडियो गैलरी

ये वीडियो स्थानीय रूप से होस्ट किए गए हैं और मंदिर के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व पलों को दर्शाते हैं।

Temple Insights

Sandhya Arti

Bhajan Performance

Night View

श्री गोगाजी का परिचय

श्री गोगाजी एक चौहान योद्धा थे।इनका जन्म चौहान वंश के शासक जेवर सिंह के यहाँ लगभग विक्रम संवत् 1003 ई. में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी को चुरू जिले के ददरेवा गाँव में हुआ।इनकी माता का नाम बाछल था।ये गुरु गोरखनाथ के प्रमुख शिष्य हुए।इन्हे साँपों का देवता भी माना जाता है।

मंदिर परिचय

श्री गोगाजी मंदिर, गोगामेड़ी हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर स्थित है।यह मंदिर देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी मंदिर है।मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना है।ऊँचे स्थान, ऊँचे टीले पर स्थित होने से 'गोगामेड़ी' नाम प्रचलित हुआ।